26 Apr 2024, 15:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पड़ोसी होकर भी नहीं मिल रहे अनुपम खेर और अनिल कपूर, कोरोना है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:11AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई स्टार्स कोराना वायरस के कारण अपनों घरों में ही रह रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अनुपम खेर ने अपना एएक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी बालकनी में खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं और इसी बीच अनिल कपूर भी वहां आ जाते है। जिसके बाद 'वो तेरे घर के सामने एक घर बनाऊंगा' सॉन्ग गाने लगते हैं। इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है, जिसपर अनिल कपूर का भी रिएक्शन आ गया है। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर सोशल डिस्टेंस का भी मैसेज दिया है।
 
उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा: "धन्यवाद अनिल कपूर अपने घर के गेट पर आने और मेरे लिए हमारे बचपन के समय का गाना के लिए। आप बहुत अच्छे हैं। मैं जानता हूं कि यह भी गुजर जाएगा। तब तक. जय हो। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर अनिल कपूर ने लिखा: परंपराओं के साथ चलते रहें लेकिन एक दूरी से।" इस तरह दोनों कलाकारों ने कोरोना वायरस के कारण एक दूसरे से दूरी बनाई और लोगों को भी खास मैसेज दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »