26 Apr 2024, 23:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानें कनिका कपूर से कैसे हो सकता है सबको कोरोना का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:23AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से 9 मार्च को लौटने के बाद लखनऊ एक पार्टी में गई थीं। कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की तरफ से आयोजित की गई थी और इसी में कनिका शामिल हुईं। उन्होंने एक पार्टी अपने घर पर और दूसरी ताज होटल में दी थी।
 
इस पार्टी में कई नेताओं ने शिरकत की थी। इसमें कथित रूप से यूपी सरकार से जुड़े कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात आ रही है। कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी।
 
लखनऊ के अलावा कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं थी। कनिका के रिश्तेदार संजय टंडन ने एनबीटी से बात करते हुए कहा है कि गृह प्रवेश की पार्टी में 15-20 लोग आए थे। अब उन्हें कनिका के पॉजिटिव होने का पता चला। पूरी परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »