26 Apr 2024, 06:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा कोरोना के चलते घर में हुई बंद, इस तरह बिता रही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 12:11AM | Updated Date: Mar 16 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पेट डॉग के साथ क्यूट फोटो शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अपने पेट डॉग जीनो संग दो तस्वीर शेयर की हुई हैं। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं- इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित है। ऐसे में जीनो का मुझे गले लगाना कितना अच्छा महसूस करवाता है। अब प्रियंका चोपड़ा कोई पोस्ट शेयर करें व वो वायरल ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता।
प्रियंका के इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ गए हैं व फैंस उनके लिए क्यूट-क्यूट कमेंट भी लिख रहे हैं।
 
कोई उन्हें हार्ट वाले इमोजी भेज अपनी भावनाएं जाहीर कर रहा है तो कोई उनकी तारीफों में पुल बांध रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपने पेट जीनो से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। पहले भी उन्होंने जीनो के साथ मस्ती वाली वीडियो शेयर की है। वैसे कोरोना वायरस को लेकर जारी तनाव के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »