27 Apr 2024, 10:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

MP में BJP की सरकार बनी तो ये 3 तीन नेता होंगे मुख्यमंत्री...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 12:24AM | Updated Date: Mar 15 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मध्यप्रदेश में सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस के कदावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद से एमपी की कमलनाथ सरकार संकट में पड़ गई है। वहीं अब चर्चा चल रही है कि अगर मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती है तो कौन मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा? 
1 . शिवराज सिंह चौहान
खबरों के अनुसार बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश के अब तक के सभी मोर्चो में आगे किया हुआ है। जिसके साथ ही सरकार उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार में सबसे आगे रख सकती हैं। 
2 . नरेंद्र सिंह तोमर
मोदी सरकार में लंबे समय से केंद्रीय मंत्री का पद संभाल रहे नरेंद्र सिंह तोमर को भी प्रदेश के लिए दावेदार माना जा रहा हैं। क्यूंकि वह पहले भी प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह दो बार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।
3 . नरोत्तम मिश्रा
भाजपा सरकार के दौरान लंबे समय तक संकटमोचक की जिम्मेदारी निभाने वाले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। इससे पहले भी वह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की रेस में आगे रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »