26 Apr 2024, 15:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री को मेकअप करना पड़ा महंगा, निकल गई सारी स्किन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:55AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर बहुत ज्‍यादा एक्टिव रहती हैं, हाल ही में सनी लियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखर सनी लियोनी के फैंस और बाकी लोग हैरान हो रहे हैं। ये वीडियो सनी के मेकअप का है, जिसमें उनकी चमड़ी निकलती नजर आ रही है। असल में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो सनी के एक फोटोशूट की तैयारी का है। इस वीडियो में सनी लियोनी अपनी पीठ का मेकअप करवा रही हैं। वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट एक्ट्रेस की पीठ पर आर्टिफिशियल स्किन लगा रही हैं। सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए जानवरों को नुकसान ना पहुंचाने का संदेश दिया है।

सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इतने सारे अद्भुत वेगन जूते, बैग और जैकेट में बहुत कुछ है चुनने के लिए, तो फिर पर्यावरण को चोट पहुंचाने और किसी चीज को पहनने के लिए जानवरों की हत्या करना का कोई मतलब नहीं है।' सनी लियोनी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग उनके इस मैसेज की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि सनी लियोनी सालों से जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बोलती आई हैं। उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो सनी ने साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं। शाहरुख खान की फिल्म रईस में उन्होंने लैला गाने से खूब धमाल किया था। अब वे जल्द ही फिल्म रंगीला में नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »