26 Apr 2024, 18:39:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 6:05PM | Updated Date: Feb 12 2021 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के अभ्यास वर्ग में शामिल होने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, श्रम एवं खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह हित अन्य कई मंत्रियों, विधायकों और राज्यसभा सांसद सिंधिया तथा जनअभियान परिषद के अध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचकर  भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »