26 Apr 2024, 16:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत अधोसंरचना एवं रियल्टी क्षेत्र में अवसरों पर कार्यशाला होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2020 12:31AM | Updated Date: Nov 19 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत अधोसंरचना एवं रियल्टी क्षेत्र में अवसरों पर कार्यशाल 14 दिसंबर को आयोजित की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के रोडमेप को मूर्तरूप प्रदान करने में ‘अधोसंरचना एवं रियल्टी क्षेत्र में अवसर’ विषय पर भोपाल में 14 दिसंबर का कार्यशाला का आयोजन कॉन्फ्रेडेरेशन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्रीज द्वारा किया जायेगा।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्यशाला लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जायेगी।
 
कार्यशाला की रूपरेखा पर आज भार्गव ने सी.आई.आई. के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। भार्गव ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधोसंरचना विकास सहित अन्य सभी क्षेत्रों में प्रदेश और प्रदेश के बाहर से आने वाले निवेशक को राज्य सरकार सभी स्तर की सुविधाएँ और सहयोग मुहैया करायेगी।
 
इस मौके पर कन्फ्रेडेरेशन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्रीज के डिप्टी डायरेक्टर सावन कुमार उपरेती ने बताया कि सी.आई.आई. द्वारा 14 दिसम्बर को यह कार्यशाला ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रियाओं से आयोजित की जायेगी। इसमें देश के विभिन्न शहरों और विविध क्षेत्रों के औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »