27 Apr 2024, 07:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीब और किसानों की बेहतरी के साथ रोजगार सृजन किया जायेगा : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2020 12:19AM | Updated Date: Nov 17 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गरीब और किसानों की बेहतरी के साथ प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले के जैत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को दीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने ग्रामीणों से दीपावली मिलन के बाद उनकी  समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये और कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ  बैठकर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने कहा कि  जिन ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का निराकरण शेष रहा है, उनका निराकरण  समय-सीमा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 3 सालों में जनता के हित  में समर्पित भाव से काम करूंगा। प्रदेश में सरकार सज्जनों के लिए फूल से  ज्यादा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »