26 Apr 2024, 18:45:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिरसा मुण्डा की जयन्ती ‘जनजाति गौरव दिवस’ के रूप में मनेगी : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 12:25AM | Updated Date: Nov 14 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद बिरसा मुण्डा की जयन्ती प्रदेश में ‘जनजाति गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालय पर ‘जनजाति गौरव दिवस’ 15 नवंबर को मनाया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल के जनजाति संग्रहालय में शाम 4 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में शहीद बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित होगा। 
 
संस्कृति विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनजाति जननायकों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने और उनके अवदान के स्मरण पर विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 15 नवंबर शहीद बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। शहीद दिवस पर पुष्पमाला अर्पित करने के बाद उनकी शौर्यगाथा से जनता को अवगत करवाया जाएगा। इस संबंध में सभी संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर्स को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही जनजातीय स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »