27 Apr 2024, 04:17:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शिवराज ने झोंकी पूरी ताकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 5:46PM | Updated Date: Nov 1 2020 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करने के साथ ही 'रोड शो' किए। चौहान ने ग्वालियर जिले के डबरा में कल रात रोड शो के बाद वहीं पर विश्राम किया। इसके बाद वे आज सुबह देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और लोगों को संबोधित करने के साथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वे मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे ओर शामगढ़ में मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर के दर्शनों के बाद क्षेत्र में रोड शो किया।
 
चौहान इसके अलावा दिन में आगरमालवा जिले के आगर विधानसभा क्षेत्र और राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचकर भाजपा के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगे। उपचुनावों के लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद चुनावी सभाएं नहीं हो सकेंगी। चौहान पिछले एक पखवाड़े तक चले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »