27 Apr 2024, 03:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग: आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णत: बंद रहेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 13 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, तक पूर्णत: बंद रहेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाइन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »