26 Apr 2024, 17:15:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में फिर शिव का 'राज', मध्यप्रदेश में रचा दिया ऐसा इतिहास कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 1:16AM | Updated Date: Mar 24 2020 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश एक बार फिर 'कमल' खिल गया है। शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। गौरतलब है कि 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। पार्टी का एक खेमा भी मौजूदा विधानसभा में संख्या गणित को देखते हुए अभी फिलहाल शिवराज सिंह चौहान को ही कमान देने का दबाव बना रहा था। शिवराज सिंह 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके फिर सीएम बनने पर मध्यप्रदेश के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। शिवराज के अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार सीएम रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »