26 Apr 2024, 11:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Skoda की बिक्री अगस्त में 282 प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2021 7:12PM | Updated Date: Sep 1 2021 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने इस वर्ष अगस्त महीने में 3829 वाहनों की बिक्री है जो पिछले साल महीने में बेचे गये 1003 वाहनों की तुलना में 282 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि हैचबैक कार कुशक ने तो भारत में इस ब्रांड के विकास को रफ्तार दी ही है, सुपर्ब, ऑक्टैविया और रैपिड मॉडल भी बिक्री का आंकड़ा बढ़ाने में पीछे नहीं रहे। 

जुलाई 2021 में 3,080 कारें बिकी थीं, जिसकी तुलना में अगस्त 2021 की बिक्री 24 प्रतिशत ज्यादा रही। व्यापक माहौल के चुनौतीपूर्ण रहने तथा मुख्य कल-पुर्जों की वैश्विक स्तर पर किल्लत होने के बावजूद स्कोडा ऑटो इंडिया ने कदम बढ़ाना जारी रखा है और कुशक के लॉन्च की बदौलत मिली रफ्तार के दम पर लगातार मजबूती हासिल कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »