27 Apr 2024, 09:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

i20 कार के नए BS-6 मॉडल लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:08PM | Updated Date: Feb 24 2020 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में हुंडई ने अपनी आई 20 कार को बीएस-6 मॉडल के साथ लॉन्च कर दिया है। बीएस-6 इंजन से अपडेट करने के साथ कंपनी ने इस कार के डीजल इंजन को बंद कर दिया है। अब इस कार में सिर्फ पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। नई बीएस-6 हुंडई आई 20 कार की कीमत 6.5 लाख रुपये से 8.32 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इस कार में मिलने वाला पेट्रोल इंजन 83 पिएस का पावर 114 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। ऊपर की तस्वीरों में आप नई हुंडई आई 20 कि कीमतों को देख सकते हैं।
 
पुराने मॉडल के मुकाबले कार की कीमत 15 हजार रुपये तक इसके हर वैरिएंट पर बढ़ाई गई है। हुंडई आई 20 कार जल्द ही नए मॉडल के साथ भी लॉन्च होने वाली है। भारत में हुंडई आई 20 कार का मुकाबला मुख्य रूप से टाटा अल्ट्रोज और मारुति सुजुकी बलेनो कार से होता है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो हमेशा से ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। बलेनो कार की कीमत भारत में 5.55 लाख रुपये से 8.35 लाख रुपये तक है। वही बात करें टाटा अल्ट्रोज की तो इस कार की कीमत 5.29 लाख रुपये से 6.29 लाख रुपये तक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »