29 Mar 2024, 12:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
सिंह ((मा,मी,मो,टा,टे,मू,मे,टी,टू))

दैनिक राशिफल

वाहनों की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अपनी कला दिखाने के कई मौके मिलेंगे।

साप्ताहिक राशिफल

समय शुभ फलदायी रहेगा। सोचे कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे। नई योजनाओं का चरणबद्ध क्रियान्वयन हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग आर्थिक लाभ में रहेगा। जमा पूंजी में बढ़ोत्री होगी। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण होगा। पारिवारिक सुख-सुविधा बनी रहेगी।


उपाय : सूर्योदय के पूर्व जागें।
शुभ रंग : गहरा लाल। शुभांक : 2

साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह शुभफलदायी रहेगा। व्यापारियों को खासतौर पर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। विवाह आदि मंगल कार्यों के चलते मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। जमीन-जायदाद, रियल स्टेट में धन निवेश के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा परिणामों से प्रसन्न होगा।


उपाय :
नीम व पीपल के वृक्ष लगाएं।
शुभ रंग : हलका लाल। शुभांक : 1

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी सूर्य पंचम भाव में बुध के साथ 15 जनवरी तक रहेगा। पंचम भाव का स्वामी वृहस्पति अपनी उच्च राशि में 14 जुलाई तक द्वादश भाव में ही रहेगा। 15 जनवरी तक अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। 14 जुलाई तक का समय विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का रहेगा। अध्ययन में परिश्रम के बावजूद सफलता दूर ही रहेगी। लेकिन थोड़ा संयम रखें। 15 जुलाई के बाद आपके सारे गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। अध्ययन में मन भी लगेगा और परिणाम भी सुखद प्राप्त होंगे। दूसरे भाव में राहू की स्थिति संपूर्ण वर्ष में यही रहेगी। आय की स्थिति थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद सुधरती रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। 24 मार्च के बाद संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

क्या करें
बुधवार के दिन गाय को पालक आदि हरी सब्जी खिलाएं। शनिवार के दिन एक जटाधारी नारियल (सफेद पानी वाला) जटा सहित शिवलिंग पर चढ़ाएं। 14 जुलाई तक वृहस्पतिवार के दिन गाय को तीन केले या बेसन के लड्ड या बेसन का परांठा खिलाएं।

लाल किताब के उपाय
हरे रंग के कपड़े न पहनें। जरूरत न हो तो सफर न करें। अपनी कार्य-कुशलता बढ़ाने के लिए छोटी-बड़ी अवधि वाले कोर्स करें। कार्तिक मास की पूर्णिमा को पुष्कर में स्नान करें। दिन के समय प्रेमालाप से बचें।