27 Jul 2024, 10:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

अमेरिकी सैन्य विमान Osprey जापान के पास समुद्र में हुआ क्रैश, फ्लाइट में सवार थे 8 यात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2023 1:23PM | Updated Date: Nov 29 2023 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिकी सैन्य विमान (Osprey) बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के नजदीक समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

जापानी ब्रॉडकास्टर एमबीसी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:47 बजे हुई, स्थानीय निवासियों ने बताया कि विमान के समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई थी। जापान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की खोज और बचाव अभियान जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »