27 Jul 2024, 15:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मारा गया इजराइली महिला को निर्वस्त्र घुमाने वाला हमास लड़ाका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2023 8:33PM | Updated Date: Nov 16 2023 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन चला रही इजराइली सेना ने एक हमास लड़ाके को ढेर किया है। यह हमास के उन लड़ाकों में शामिल था, जिसने इजराइली मूल की जर्मन युवती शानी लूक को मारकर उसके निर्वस्त्र शव को गाजा की गलियों में घुमाया था। 22 साल की शानी लूक की मां ने एक टीवी चैनल को यह जानकारी दी। ओली लंदन नाम के पत्रकार के मुताबिक शानी की मां को खुद IDF यानी इजराइली डिफेंस फोर्स ने हमास लड़ाके के मारे जाने की खबर दी है।
 
दरअसल, शानी लूक इजराइल के नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुई थी। यहां 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अटैक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल से गाजा ले जाए जाने के बाद शानी के पैर तोड़ दिए गए, उसके शव पर सैकड़ों लोगों ने थूका था। उसके साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट भी हुआ।
 
इजराइल की डिफेंस फोर्सेस को 2 हफ्ते पहले गाजा में शानी का सिर मिला था। इस पर इजराइल के राष्ट्रपति ने कहा था- इसका मतलब यह है कि हमास के जानवरों ने शानी का सिर कलम किया था। 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद ट्रक में हमास लड़ाकों के पैरों तले दबी शानी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उसकी मां ने इजराइली सरकार से उसे छुड़ा लाने की अपील की थी। वीडियो में शानी का चेहरा नहीं दिख रहा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शानी की मां ने उसके शरीर पर बने टैटू से उसे पहचाना था। बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक उसकी मां को नहीं पता था कि शानी की मौत हो चुकी है। उन्हें लग रहा था कि वह बेहोश है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »