काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में हुए एक हमले में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए है। स्थानीय सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार यह हमला तालिबान आतंकवादियों ने किया था। झड़प में कुछ लोग हताहत हुए है, लेकिन उनके बारे पता नहीं चला है।