20 Apr 2024, 16:38:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

स्वयंवर जीत बनी थीं मीका सिंह की दुल्हनिया, अब शिव ठाकरे को कर रहीं डेट! आकंक्षा पुरी ने बताया रिलेशनशिप का सच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2023 5:44PM | Updated Date: Apr 25 2023 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘बिग बॉस 16’ में अपनी सादगी और जिंदादिली से लोगों का दिल जीतने वाले शिव ठाकरे (Shiv Thakare) बहुत जल्द ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में दिखने वाले हैं। उन्होंने हाल में पुष्टि की थी कि वह बतौर कंटेस्टेंट शो में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही अपनी एक्साइटमेंट भी बयां की थी। शिव ऑडियंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काफी चर्चित चेहरा बन गए हैं। वह हाल में ‘एंटरटेनमेंट की रात- हाउसफुल’ में बिग बॉस में को-कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम और सुंबुल तौकीर खान के साथ शामिल हुए। इस बीच उनके रिलेशनशिप के भी चर्चे शुरू हो गए हैं। शिव ठाकरे का नाम टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akankshar Puri) के साथ जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शिव, आकांक्षा को डेट कर रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा को ‘विघ्नहर्ता गणेश’ शो से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उन्होंने 3 साल से अधिक समय तक देवी पार्वती की भूमिका निभाई। उन्होंने साल 2020 में शो छोड़ दिया।

आकांक्षा पुरी ने पिछले साल रियलिटी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोहटी’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री की और इसकी विनर बनीं यानी मीका सिंह (Mika Singh) ने स्वयंवर के लिए आकांक्षा पुरी को चुना। दोनों पहले से ही काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। अक्टूबर 2022 में आकांक्षा ने मीका को ‘दोस्त’ एक अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने बताया कि भले ही शो का मकसद जीवन साथी की तलाश करना था, लेकिन स्वयंवर के खत्म होने के बाद मीका और उनके बीच ‘कुछ भी नहीं बदला’ और इसलिए वे ‘वही पुराने दोस्त’ हैं।

आकांक्षा पुरी ने शिव ठाकरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह बताया। हालांकि उन्होंने शिव को ‘स्वीटहार्ट’ जरूर कहा। आकांक्षा ने कहा,”मैं सिर्फ खबर पर हंस रही हूं। खबर बिल्कुल भी सही नहीं है। शिव एक अच्छा लड़का है, वह बहुत प्यारा है, बहुत अच्छा लड़का है!! आकांक्षा पुरी ने आगे कहा, “लेकिन दुर्भाग्य से, नहीं। मुझे अच्छे लोग नहीं मिलते हैं।” इससे एक दिन पहले शिव ठाकरे ने भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस में कहा था कि वह भी सिंगल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »