20 Apr 2024, 16:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

माथे पर भस्म, पीले कपड़े तारक मेहता फेम Sailesh Lodha ने लिया संन्यास? लुक देख फैंस हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2023 5:03PM | Updated Date: Feb 3 2023 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इंस्टा पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं। आम तौर पर अपने पोस्ट से हंसने-हंसाने या मैसेज देने वाले शैलेश लोढ़ा ने मंदिर में मैडिटेशन करते हुए फोटो पोस्ट की है। वो साधु संतों जैसे कपड़े पहन ध्यान लगा रहे हैं। तस्वीर में शैलेश लोढ़ा ने पीले रंग की धोती और गमछा पहना है। उनके गले में माला है। माथे पर टीका और भस्म लगा हुआ है। फोटो बताती है कि वे किसी मंदिर में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ने लिखा- हम को मन की शक्ति देना , मन विजय करें।।। एक्टर की ये फोटो पोस्ट होते ही वायरल होने लगी है। कमेंट सेक्शन में कोई जय श्री राम लिख रहा है तो कोई ओम नम:शिवाय। 

इसके अलावा काफी सारे लोग ऐसे हैं जो शैलेश लोढ़ा से शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटने की गुहार लगा रहे हैं। शख्स ने मजे लेते हुए लिखा- तारक मेहता शो देखने के लिए भी शक्ति चाहिए, अब ये शो नहीं देखा जा रहा है। दूसरा लिखता है- सर आप तारक मेहता का उल्टा तश्मा में वापस आ जाइए। यूजर ने लिखा- आपमें कितने गुण भरे हैं 😮 लेखक भी हो, कवि हो, अभिनेता भी हो, और क्या क्या हो सर अद्भुत कलाकार हैं आप! मुझे नही पता था फिर भी आपकी प्रशंसा करने का मौका मिल गया। एक यूजर ने शैलेश से रिक्वेस्ट की और कहा- सर वापस आ जाओ तारक मेहता शो में। एक यूजर ने शैलेश लोढ़ा के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी। दूसरा कहता है- दिल जीत लिया सर आपने। कईयों ने मजे लेते हुए ये भी कहा कि एक्टर ने संन्यास तो नहीं ले लिया।

शैलेश लोढ़ा की इस फोटो की तो अलग बात रही। अब उनकी फीस पर खड़े हुए विवाद को भी जान लीजिए। हाल ही में खबर आई कि तारक मेहता शो के मेकर्स ने शैलेश लोढ़ा का उनकी बकाया फीस नहीं दी है। जैसे ही खबर वायरल होने लगी तो मेकर्स की तरफ से बयान सामने आया कि फीस को लेकर सामने आई बातें गलत हैं। शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने से पहले कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स साइन नहीं किए हैं। इसलिए उन्हें बकाया पेमेंट नहीं दिया गया है। प्रोडक्शन के इस बयान के बाद शैलेश ने इंस्टा पर क्रप्टिक पोस्ट में लिखा- सुन लो।।।।।कब तक भागेगा सच से, इतिहासों को सोच लिया कर, हर बात पर झूठ बोलने वाले, कभी आसमान की तरफ भी देख लिया कर।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »