08 May 2024, 07:37:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार लुढ़का, Sensex 361 प्वाइंट गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2021 5:58PM | Updated Date: Oct 1 2021 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कारोबार के अंत में शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार होते हुए देखा गया। आज BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Sensex 360.78 प्वाइंट की गिरावट के साथ 58,765।58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Nifty 86.10 प्वाइंट की गिरावट के साथ 17,532.05 के स्तर पर बंद हुआ। आज शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 394।26 प्वाइंट की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110 प्वाइंट की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला था।
 
गुरुवार को सेंसेक्स 286।91 प्वाइंट की गिरावट के साथ 59,126.36 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 93.15 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 17,618.15 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 43।29 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 59,456।56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 8.10 प्वाइंट की मामूली बढ़त के साथ 17,719.40 के स्तर पर खुला था। आज कारोबार के अंत में बजाज फिनसर्व, मारूति सुजूकी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, टाटा कंज्यूमर, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, ब्रिटानिया, कोटक महिंद्रा इंफोसिस गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, आईओसी, डॉ रेड्डीज लैब्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एचडीएफसी लाइफ, सन फार्मा अल्ट्राटेक सीमेंट में मजबूती के साथ बंद हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »