27 Jul 2024, 14:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कवर्धा में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 15 मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2024 3:50PM | Updated Date: May 20 2024 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेंदूपत्ता तोड़ने गए मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबकर 15 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला किसी तरह पिकअप के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिकअप के पास मजदूर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

हादसा कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना क्षेत्र के बहापानी गांव में हुआ। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर मजदूर पिकअप से वापस लौट रहे थे। पिकअप में करीब 40 मजदूर सवार थे। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर पिकअप 20 फिट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में 15 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुन आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पास के पुलिस थाने को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को पिकअप के नीचे से निकालना शुरू किया। कुछ देर बाद अन्य थानों के पुलिस बल के साथ आला अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए और सभी घायल मजदूरों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे में अभी तक 15 मजदूरों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं 20 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

पिकअप में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले हैं। इस मौसम में ग्रामीण तेंदुपत्ता संग्रहण का काम करते हैं। सोमवार सुबह कीरब 40 महिला-पुरुष बैगा आदिवासी पिकअप में सवार होकर जंगल तेंदुपत्ता तोड़ने गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बहापानी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फिट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »