27 Jul 2024, 10:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सनकी पति की हैवानियत: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर लगा दिया ताला…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2024 1:53PM | Updated Date: May 20 2024 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र में एक सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पिंपरी-चिंचवड़ में पति ने पत्नी पर शक के कारण उसके प्राइवेट पार्ट्स में ताला लगा दिया। नेपाल के रहने वाले युवक पर आरोप है कि उसने अपनी 28 साल की पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर छेद किया और फिर उसमें दो कीलें ठोंककर ताला लगा दिया। ताला लगाने के लिए उसने पीतल का ताला खरीदा और उसे पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में लगा दिया।

कथित तौर पर पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर होने के कारण उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को पहले ब्लेट से काटा फिर उसमें ताला लगा दिया। युवक नेपाल का रहने वाला है। किसी दूसरे शख्स से अफेयर का शक होने के कारण युवक ने पहले अपनी पत्नी को खूब पीटा फिर अपनी सनकीपने में हैरान करने वाली करतूत की। पत्नी दर्द से कराहती रही लेकिन पति पर इसका जरा भी फर्क नहीं पड़ा।

सनकी पति से हर बात पर पत्नी का विवाद हुआ करता था। पति को उस पर शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर है। इस कारण वह आए दिन पत्नी को पीटता रहता था। 11 मई को तो उसने इंसानियत की सारी सीमा लांघ दी। पति की सनक इस कदर बढ़ गई की उसने क्रूरता पार कर दिया। पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में दो लोहे की कील ठोंक दी, फिर वहां पीतल का ताला लगा दिया।

इस बीच पत्नी खून से लतपथ हो गई और कराहती रही, लेकिन पति को उसकी करतूत का कोई भी असर नहीं पड़ा। सनकी पति की हैवानियत से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खून से लतपथ महिला को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »