04 May 2024, 01:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बारात में डांस को लेकर छिड़ा विवाद, फरसे और तलवार चलने से इतने हुए घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2024 6:08PM | Updated Date: Apr 22 2024 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारात के बीच लोगों के बीच मस्ती करते-करते मारपीट शुरू हो जाना आम बात हो गई है। इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारणी स्थित पाथाखेड़ा इलाके में रविवार रात को सामने आया। यहां बारात में डांस करने को लेकर लोगों के बीच अचानक विवाद हो गया। मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से तीन को गंभीर चोट आई। इन्हें इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, दो का घोड़ाडोंगरी सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना रात करीब एक बजे की बताई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाथाखेड़ा में रविवार रात मनोज कुमरे की शादी थी। इसी बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित विष्णु ठाकुर ने बताया कि बच्चों के बीच डांस को लेकर हुए विवाद के बाद वे लोग रिपोर्ट दर्ज करवाने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी गए थे। पुलिस से शिकायत कर एलएफएस स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि वहां एक बोलेरो जीप और बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर तलवार और फरसे से हमला कर दिया।

उन्होंने इस हमला होने की आशंका पहले ही पुलिस को बता दी थी। जिसकी वजह से उन पर हमला होते ही पुलिस भी पीछे से आ गई जिसके बाद हमलावर भाग गए। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर युवकों के पास कट्टा भी था। दोनों बार हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »