27 Jul 2024, 10:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में सिंधिया के प्लेन की नहीं हो सकी लैंडिंग: खराब मौसम की वजह से हवा में लगाता रहा चक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2024 5:14PM | Updated Date: Feb 27 2024 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। इस दौरान आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। साथ ही तेज बारिश भी देखने को मिली। भोपाल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। उधर, खराब मौसम के चलते नहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पेशल प्लेन भोपाल में लैंड नहीं कर सका।

दरअसल, आज बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के लिए सिंधिया को भोपाल आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से प्लेन भोपाल के ऊपर चक्कर लगाता रहा। बाद में ATC से लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से सिंधिया का प्लेन दिल्ली की ओर मुड़ गया। वहीं भोपाल आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी इंदौर की ओर डाइवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मंगलवार को यहां तेज हवाओं के बाद बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई पेड़ तक टूट गए। साथ ही सड़क पर ट्रैफिक बूथ गिर गए और कई रेहड़ी तक भी पलट गई। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें हवाओं की रफ्तार का अंदाजा हुए नुकसान से लगाया जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »