27 Jul 2024, 11:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुराने विवाद के चलते जीजा ने साले की झोपड़ी में लगाई आग, सात साल की बेटी की जलने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2024 5:49PM | Updated Date: Feb 26 2024 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। बरेली थाना अंतर्गत ग्राम जामगढ में बीती रात पुराने विवाद में जीजा ने खेत पर बनी साले की खोपड़ी में आग लगा दी। हादसे के समय साले की 7 वर्षीय बेटी झोपड़ी में थी, आग में बुरी तरह से झुलसने से बच्चो की मौत हो गई। साले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामगढ़ निवासी राजेश का राजगढ़ निवासी जीजा रामू राठौर रविवार को उसके यहां आया हुआ था। रामू और उसकी पत्नी में चल रहे विवाद के कारण पत्नी मायके में रह रही है। उसी बात को लेकर रात में जीजा-साले में विवाद हो गया।

इस विवाद में जीजा रामू ने गांव से करीब एक किमी दूर स्थित राजेश की झोपड़ी में आग लगा दी। इस झोपड़ी के अंदर उसकी 7 वर्षीय बेटी अंजली मौजूद थी, जो आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राजेश की रिपोर्ट पर बरेली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया की राजेशके अनुसार उसके जीजा रामू ने झोपड़ी में आग लगाई है। झोपड़ी गांव से करीब 1 किसी दूर खेत में बनी थी। रामू की पत्नी उसे छोड़कर मायके के रह रही है, इसी बात पर उनमें विवाद चल रहा है। राजेश की रिपोर्ट पर जीजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »