27 Jul 2024, 10:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब के मुक्तसर में प्राइवेट बस नहर में गिरी, 8 लोगों की मौत, 10 घायल बाहर निकाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2023 5:37PM | Updated Date: Sep 19 2023 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुक्तसर में नहर में बस के गिरने का पता चलते ही प्रशासन की टीमें पहुंच गई। मृतकों के शव को तुरंत वहां से अस्पताल भिजवाया गया। बस को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। मुक्तसर में नहर में बस के गिरने का पता चलते ही प्रशासन की टीमें पहुंच गई। मृतकों के शव को तुरंत वहां से अस्पताल भिजवाया गया। बस को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

पंजाब के मुक्तसर जिले में मंगलवार दोपहर को मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी बस नहर में गिर गई। यह बस मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी। बस के नहर के पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। जिससे बस का आधा हिस्सा नहर में जबकि आधा ऊपर हवा में लटक गया। इस हादसे में अब तक 8 सवारियों की मौत हो चुकी है जबकि कई सवारियां लापता हैं। मृतकों में से 3 की पहचान हो चुकी है। ये मुक्तसर और बठिंडा के रहने वाले हैं। 5 लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को अभी तक 10 घायल मिले हैं।

प्रशासन के मुताबिक बस में करीब 35 सवारियां थी। अभी भी कई लोगों के नहर में बहने आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीमें पहुंच गई।प्रशासन के मुताबिक शुरूआती जांच में सामने आया कि यहां बारिश हो रही थी। इस दौरान बस ने अचानक ब्रेक लगाई। जिसके बाद वह बेकाबू हो गई और एंगल से टकराकर रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई।मुक्तसर की DC रूही दुग ने कहा कि 8 की मौत हुई है। जो 10 लोग घायल हैं, उनका प्रशासन इलाज करा रहा है। हादसे की वजह बस की ओवरस्पीड है या फिर बारिश की वजह से वह फिसली, इसकी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद जिले की डीसी रूही दुग मौके पर पहुंची। हालात देख उन्होंने तुरंत NDRF की टीमों को मौके पर बुलाया। NDRF की टीमें मोटरबोट के जरिए नहर में लोगों की तलाश कर रही हैं।बस में सवार सवारियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बना दिया है। इसका नंबर 01633-262175 भी जारी कर दिया गया है। अगर कोई सवारी के परिजन हों तो इस नंबर पर फोन कर सूचना ले और दे सकते हैं।

इसी नहर में पहले भी बस गिरने की घटना हो चुकी है। उस हादसे में कई बच्चों समेत 80 सवारियों की मौत हुई थी। यह भी सामने आया है कि इस रोड पर टोल प्लाजा चल रहा है लेकिन यहां नया पुल नहीं बनाया गया।CM भगवंत मान बोले- पल-पल की जानकारी ले रहा हूं बस हादसे पर पंजाब CM भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »