22 Oct 2024, 23:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिन्न व जानवर बनाने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था तांत्रिक, दो युवकों ने तंग आकर लिखी खौफनाक पटकथा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2023 2:01PM | Updated Date: Sep 18 2023 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या से बहुत ही खौफनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक तांत्रिक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मृतक तांत्रिक था व गांव के भोले-भाले लोगों को जिन्न व कबूतर या अन्य कोई जानवर बनाने की धमकी देता था। इसी झाड़ फूंक की आड में दुष्कर्म जैसे घिनोने क्राइम को अंजाम देता था। दो युवकों ने तंग आकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। फिलहाल दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...

जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक दोस्त हैं। पूर्व में पढ़ाई के लिए रुदौली स्थित एक मदरसे में गए थे। जहां उनकी मुलाकात झांड फूंक करने वाले  हाफिज साकिब से हुई थी। दोनों को साकिब ने रुहानी शक्ति होने का हवाला देखर चुंगल में फंसा लिया। साथ ही दोनों के साथ दुष्कर्म करने लगा। जिससे दोनों युवक तंग आ चुके थे। तभी दोनों ने तांत्रिक की हत्या की पटकथा लिखी। साथ ही प्लानिंग के तहत साकिब का  कुल्हाड़ी से वार कर काम तमाम कर दिया और भोर में बिस्तर समेत पालीथीन के तिरपाल की गठरी में मृतक की बाइक से शव को नहर में फेंकने जा रहे थे। पुलिस ने आधार कार्ड और बाइक के पंजीकरण से मृतक की शिनाख्त की थी।  मृतक की पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले की" विवेचना और तहकीकात में जुटे खंडासा थाना प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने घटौली गांव स्थित डबल नहर पुलिया के पास से मो। गुलफाम निवासी घटौली थाना खण्डासा,अयोध्या और सलीम निवासी भदाव कल्याणपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया है,,। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »