22 Oct 2024, 23:18:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रचंड गर्मी में आग ने मचाया तांडव! ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2024 3:04PM | Updated Date: Jun 15 2024 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास की दोनों फैक्ट्रियों तक पहुंच गई। अग्निशमनकर्मी 10 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। पॉलीथिन समेत अन्य सामग्री में आग तेजी से फैल गई। मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। आग फैक्ट्री के दोनों ओर फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

आग लगने के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर है। आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग में कोई फंसा नहीं है। आग बड़ी है कई गाड़ियां मौके पर है। बुझाने का काम किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »