22 Oct 2024, 23:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदी ने दिया बेटी को जन्म, जेल अधीक्षक ने 'मानवी' नाम रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2024 6:27PM | Updated Date: Jun 12 2024 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में निरुद्ध महिला बंदी ने 25 दिन पहले जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर जेल प्रशासन ने उसके नामकरण संस्कार पर एक कार्यक्रम आयोजित किया और मासूम को गिफ्ट दिए। इस दौरान सामाजिक संगठन की महिलाओं एवं जेल में बंद महिला बंदियों ने मिलकर सोहर गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 

बता दें, चित्रकूट जनपद के सरधुआ की रहने वाली माया देवी पत्नी मंगल के खिलाफ सैनी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थाना पुलिस ने उसे 1 फरवरी 2024 को पकड़ कर जेल में बंद किया था। गिरफ्तारी के दौरान महिला 4 माह की गर्भवती थी।

जेल की महिला बैरक में बंद माया ने 25 दिन पहले जिला अस्पताल में मंझनपुर में एक सुंदर की बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी बड़े अफसरों को दी गई। आला अधिकारियों ने महिला बंदी के मातृत्व सुख को बढ़ाने के लिए जेल में एक नामकरण समारोह का आयोजन करने का निर्देश दिया

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जेल डीआईजी एके श्रीवास्तव के निर्देश पर उन्होंने जेल मेनुवल के अनुसार एक नामकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन एवं जेल प्रशासन ने मिलकर महिला बंदी की बेटी के जन्म का उत्सव मनाया और उपहार भेंटकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने जेल की चार दीवारी के अंदर सोहर भी गाया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्ची का नाम 'मानवी' दिया। जेल की मनोदशा को उबारने के लिए कार्यक्रम में बच्ची व उनकी मां को उपहार भेंट कर उसके साथ खुशियां बांटी गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »