27 Jul 2024, 16:43:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली छोड़ दो, नहीं तो...' केजरीवाल को धमकी देने वाला गिरफ्तार, CCTV में हुआ कैद, कभी था बड़ा फैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2024 1:40PM | Updated Date: May 22 2024 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने वाला शख्स अंकित गोयल गिरफ्तार हो चुका है। इसके साथ ही आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को साइनबोर्ड और कोच में लिखते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक यह वही व्यक्ति है जिसने नारे लिखे होने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।

मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ नारे लिखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अंकित गोयल पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैन था लेकिन हाल ही में केजरीवाल से नाराज होकर उनके खिलाफ स्लोगन लिखने शुरू कर दिए।

आरोपी ने 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल को लेकर इंग्लिश में मैसेज लिखा था। आरोपी धमकी लिखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बरेली का रहने वाला है। आरोपी का नाम अंकित गोयल है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी बहुत पढ़ा लिखा है और एक नामी बैंक में काम करता है। ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं जुड़ा है।

19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर अंकित गोयल ने इंग्लिश में धमकी भरा मैसेज लिखा गया था। आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और पीएमओ पर आरोप मढ़ा था। पार्टी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी दी जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, सीएम की सुरक्षा तक नहीं बढ़ाई जा रही है। ये भी कहा था कि पुलिस धमकी देने वाले के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी ने धमकी वाला मैसेज और आरोपी की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर की। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »