27 Jul 2024, 20:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तानी हसीना के लिए देश से गद्दारी! प्यार में लुटा दी खुफिया जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2024 1:54PM | Updated Date: Feb 28 2024 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजस्थान में बीकानेर के आर्मी बेस में एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया है। यह पाकिस्तानी जासूस कोई और नहीं, बल्कि आर्मी की वेट कैंटीन का संचालक विक्रम सिंह है। मूल रूप से डूंगरपुर के उपर का बास गांव का रहने वाला विक्रम एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। वह इस बेहद गोरी चिट्टी महिला के रूप पर रीझ गया और उसके इश्क में देश की खुफिया और सामरिक जानकारी उसे साझा करने लगा। इतने में राजस्थान इंटेलिजेंस को भनक लग गई।इसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से इस जासूस को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम बीकानेर के डूंगरगढ़ तहसील में लाखासर क्षेत्र के गांव उपर का बास का रहने वाला है और उसके पास इन दिनों महाजन आर्मी एरिया का वेट कैंटीन का ठेका था। वह आर्मी एरिया में कैंटीन संचालित करता था और मौका देखकर आर्मी एरिया के अंदर से संवेदनशील तस्वीरें और दस्तावेज निकालकर किसी पाकिस्तानी हैंडलर को भेज रहा था। राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने उसके कन्वर्सेशन को ट्रैक किया तो मामले का खुलासा हुआ।

इसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस ने मिलट्री इंटेलिजेंस बीकानेर को पूरा प्रकरण साझा किया और फिर संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस जासूस को रंगे हाथ पकड़ा गया। जिस समय इसकी गिरफ्तारी हुई, उस समय भी यह एक पाकिस्तानी महिला को कुछ तस्वीरें भेजने की कोशिश कर रहा था। राजस्थान इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक संजय अग्रवाल के मुताबिक विक्रम के मोबाइल फोन को कई दिनों से ट्रैक किया जा रहा था। उसकी फोन के सभी डाइवर्जन सुने जा रहे थे।

इस दौरान उसकी पाकिस्तानी नागरिक के साथ बातचीत को भी रिकार्ड किया गया है।इसी दौरान पता चला कि आरोपी खुद हनीट्रैप का शिकार है।जिस पाकिस्तानी महिला ने इसे हनीट्रैप का शिकार बनाया है, वहीं इसे देश की खुफिया जानकारी निकालने और उसे भेजने के लिए विवश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी विक्रम को अरेस्ट करने के बाद जब उससे गंभीरता से पूछताछ की गई तो कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं।

इसमें पता चला कि कुछ दिन पहले विक्रम का संपर्क इस महिला से फेसबुक के जरिए हुआ था। मैसेंजर पर चैटिंग करते हुए दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर किए और फिर अश्लील बातें करने लगे। इसी दौरान इस महिला ने विक्रम की कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकार्ड कर लिए और अब उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए उसे देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विवश कर रही थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »