27 Jul 2024, 15:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया, 4-1 से सीरीज पर किया कब्‍जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2023 10:40PM | Updated Date: Dec 3 2023 10:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक 5वें टी-20 मुकाबले में 6 रन से हरा दिया। बेंगलुरु में भारतीय टीम के अर्शदीप सिंह ने आखिरी 6 गेंदों पर 10 रन डिफेंड किया। उन्होंने शुरुआती 3 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और कप्तान मैथ्यू वेड का विकेट भी लिया। टीम आखिरी ओवर में 3 रन ही बना सकी।
 
भारत के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए। जबकि अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए। 5वें टी-20 में जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज 4-1 के अंतर से अपने नाम कर ली। चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट पर 154 रन ही बना सका। बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 मुकाबला हारा, यहां टीम ने 3 टी-20 जीते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »