27 Jul 2024, 11:15:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, 263 गेंद बाकी रहते इंडिया की सबसे बड़ी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2023 7:52PM | Updated Date: Sep 17 2023 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारतीय टीम ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।
 
फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।  मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टॉफ की टीम को डोनेट कर दी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड्स स्टॉफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड्स स्टॉफ ने कड़ी मेहनत की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »