27 Apr 2024, 03:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Women's T20I tri-series वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2023 3:14PM | Updated Date: Jan 19 2023 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगामी टी20 वर्ल्ड कप की आखिरी तैयारियों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रॉई सीरीज खेलेगी। इस ट्राई सीरीज का आगाज आज यानी 19 जनवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ईस्ट लंदन के बफैलो पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और ऋचा घोष के रूप में दो अहम बैटर्स की कमी खेलेगी क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रही है। इस सीरीज में उप-कप्तान स्मृति मंधाने के साथ पारी का आगाज मेघना करती हुई दिखाई दे सकती है।

भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ट्राई सीरीज शेड्यूल-

19 जनवरी- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- रात 10:30 बजे से

21 जनवरी- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज- शाम 6:30 बजे से

23 जनवरी- भारत बनाम वेस्टइंडीज- रात 10:30 बजे से

25 जनवरी- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज- शाम 6:30 बजे से

28 जनवरी- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- रात 10:30 बजे से

39 जनवरी- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज- शाम 6:30 बजे से

02 फरवरी- फाइनल- शाम 6:30 बजे से

दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायॉन (उपकप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्क्सन, लारा गुडॉल, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मरिज़ैन कप्प, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, टेबोगो माचेके, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, डेल्मी टकर, लौरा वोल्वार्ड्ट।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), आलिया एलीने, शेमेन कैंपबेल, शामिलिया कोनेल, ब्रिटनी कूपर, चेडियन नेशन, चेरी एन फ्रेजर, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, शेनता ग्रिमंड, चिनले हेनरी, करिश्मा रामहरैक, केसिया शुल्त्स, शकीरा सेलमैन, स्टैफनी टेलर, रशदा विलियम्स

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »