27 Jul 2024, 11:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL ऑक्शन में मालामाल होंगे ये 3 विदेशी खिलाड़ी, लग सकती है करोड़ों की बोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2023 5:37PM | Updated Date: Dec 5 2023 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 नीलामी 19 दिसंबर (मंगलवार) को दुबई में आयोजित होगी। इस ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज क्रिकेटर मौजूद है। इस ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी जमकर पैसा बहा सकती है। जिन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। आइए हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। जिन्हें आईपीएल में टीमों के बीच खरीदने की होड़ मची रहेगी।

ट्रेविस हेड (Travis Head)

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2023 नीलामी में महंगे दम में बिक सकते हैं। विश्व कप फाइनल में उन्होंने 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। उनके लिए आईपीएल टीम करोड़ों टीम खर्च कर सकती हैं। हेड ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर बन सकते हैं।

रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पर आईपीएल ऑक्शन पर सबसे नजर रहेगी। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने विश्व कप 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। 21 वनडे खेल चुके रचिन 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं। फ्रेंचाइजी रचिन पर पैसा बरसाने में पीछे शायद ही रहे।

डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell)

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिशेल ने विश्व कप 2023 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन पर आईपीएल में महंगी बोली लग सकती है। डेरिल आक्रामक बल्लेबाज है। विश्व कप 2023 में उन्होंने भारत के खिलाफ दो मैचों में 130 रन और 134 रन की पारी खेली थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »