19 Mar 2024, 16:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम की शर्तों को नहीं मानेगा मेघालय: CM संगमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2021 12:56AM | Updated Date: Sep 17 2021 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि अगर सरकार असम के साथ एक निश्चित क्षेत्र के मुद्दे पर सहमत नहीं है तो  उस राज्य के नियमों और शर्तों पर राजी नहीं होगी। संगमा ने दोनों राज्यों के बीच मौजूदा सीमा विवाद पर एक विशेष प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा, "हम बहुत स्पष्ट हैं कि अगर कोई ऐसा क्षेत्र जिस पर हम सहमत नहीं हैं और जहां मेघालय कहता है कि हमारे लिए आत्मसमर्पण करना असंभव है, तो हमारे सहमत होने का कोई सवाल ही नहीं है।" 

उन्होंने कहा, ‘‘असम ने मेघालय को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन क्षेत्रों पर दोनों सहमत हो सकते हैं, वहां समाधान की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।’’  उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच 12 क्षेत्रों को लेकर मतभेद है। उन्होंने कहा, "जिस मुद्दे पर हम सहमत नहीं हो सकते हैं, हम उस पर अपना पक्ष रखते हैं, समय आने पर हम इस पर चर्चा भी करेंगे। लेकिन हमें कम से कम आगे बढ़ने की कोशिश तो करनी चाहिए।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »