27 Jul 2024, 10:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

43 साल के रोहन बोपन्ना बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन, पहली बार खिताब जीतकर रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2024 6:19PM | Updated Date: Jan 27 2024 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के दिग्गज टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का सपना आखिर सच हो गया है। बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और साथ ही अपना इंतजार भी खत्म कर दिया। शनिवार 27 जनवरी को मेलबर्न पार्क में हुए फाइनल में बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियन पार्टनर मैथ्यू एब्डेन ने इटली के सिमोन बोलैली और आंद्रे वावासोरी की जोड़ी को 7-5, 7-5 से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही बोपन्ना ने अपने करियर में पहली बार मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इतना ही नहीं, 43 साल की उम्र में ये खिताब जीतकर उन्होंने रिकॉर्ड कायम कर दिया। वो ग्रैंड स्लैम में मेंस इवेंट का कोई भी खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में बोपन्ना और एब्डेन को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन नए साल के पहले ग्रैंड स्लैम में ही इस जोड़ी ने खिताब जीतकर शानदार शुरुआत की। 2003 में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू करने वाले बोपन्ना को लंबे समय से मेंस डबल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब का इंतजार था लेकिन कभी भी वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे। उनके करियर में इकलौता ग्रैंड स्लैम 2017 में आया था, जब उन्होंने फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स का टाइटल जीता था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »