27 Jul 2024, 11:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लियोनल मेसी ने जीता FIFA 2023 बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड, इस महिला खिलाड़ी ने भी मारी बाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2024 11:22AM | Updated Date: Jan 16 2024 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पछाड़कर फीफा 2023 के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीत लिया है। मेसी ने तीसरी बार ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें साल 2022 का भी फीफा का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। तब उन्होंने अपने दम पर अर्जेंटीना को फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का खिताब दिलाया था। उन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 में सात गोल किए थे और ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

फीफा 2023 के बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए लियोनल मेसी और एर्लिंग हालैंड के बीच कड़ी टक्कर थी। दोनों खिलाड़ियों के 48-48 प्वाइंट्स थे। लेकिन बाद में बाजी मेसी के हाथ लगी। नेशनल टीम के कप्तानों के अधिक वोटों के कारण अर्जेंटीना के कप्तान ने अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोहम्मद सलाह, सुनील छेत्री और हैरी केन ने मेसी को वोट किया। इसी वजह से वह आगे हो गए और अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। कीलियन एम्बाप्पे को 35 प्वाइंट्स मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। 

साल 2022 में अर्जेंटीना को टीम को खिताब दिलाने के बाद लियोनल मेसी ने पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ लीग 1 खिताब जीतने और मेजर लीग सॉकर में अपने पहले सीजन में इंटर मियामी को लीग कप जीतने में मदद की। अच्छे प्रदर्शन के बाद मेसी एक बार फिर दौड़ में थे। फीफा में उनका ये कुल आठवां खिताब है। मेसी पिछले कुछ समय से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

बार्सिलोना की स्ट्राइकर ऐताना बोनमती को फीफा अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। मैनचेस्टर सिटी विजेता कोच पेप गार्डियोला ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड जीता। गार्डियोला ने साल 2023 में दो खिताब जीते। इसी वजह से वह बड़ा अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। जबकि इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने रिकॉर्ड चौथी बार महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। गार्डियोला ने इंटर मिलान के सिमोन इंजाघी और लुसियानो स्पैलेटी को हराकर यह सम्मान हासिल किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »