27 Jul 2024, 10:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को नष्ट कर दिया: राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2024 8:16PM | Updated Date: May 19 2024 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने देश के 22 लोगों को करोड़पति बनाया है। समाजवादी पार्टी और कांगेस गंठबंधन की संयुक्त रूप से रविवार को प्रयागराज के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र करछना में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी ने देश के 22 लोगों को अरबपति बनाया है इंडिया गठबंधन देश के हर गरीब घर से एक महिला के खाते में हर महीने आठ हजार पांच सौ रूपए डालकर करोड़पति बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा आज संविधान खतरे में हैं और उसे हर हाल में बचाना होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्व्यं सेवक संघ (आरएसएस) इसपर हमला बोल रहा है। अम्बेडकर जी का संविधान, महात्मा गांधी का संविधान, जवाहरलाल नेहरू और हिन्दुस्तान के संविधान को कोई भी शक्ति को पार करने की हिम्मत किसी में नहीं है।
 
गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की अर्थ व्यवस्था को नरेन्द्र मोदी ने खत्म किया। इंडिया गइबंधन की सरकार आपके खाते में आठ हजार पांच सौ रूपए डालने का कार्य करेगी। अग्निवीर योजना को कूडेदान में फेंकने का कार्य किया जाएगा। मनरेगा में मजदूरों को 200 रूपया दिहाडी मिलती है उसे बढ़ाकर हम 400 रूपए करेंगे। आंगनबाडी महिलाओं को दोगुनी आमदनी देंगे1 उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गन्ना, कपास, आलू आदि पर किसानों को पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्जा माफ करने का कार्य करेगी। बेरोजगार ग्रेजुएट के बैंक खाते में साल के एक लाख रूपए के साथ रोजगार के लिए लोगों को दक्ष बनाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »