27 Jul 2024, 10:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे का निधन, चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में ली अंतिम सांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2024 5:50PM | Updated Date: Feb 28 2024 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन का आज निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक संथन ने राजीव गांधी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सजायाफ्ता संथन को बाद में रिहा कर दिया था। जानकारी के मुताबिक संथन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मीडिया में ये जानकारी एक सरकारी हवाले से रिपोर्ट की जा रही है।

संथन उर्फ टी सुथेन्डिरराजा की उम्र 55 साल थी। वह एक श्रीलंकाई नागरिक था। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में संथन ने पहले तो 20 साल तक जेल की सजा काटी और फिर साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया। सर्वोच्च अदालत ने राजीव गांधी की हत्या में शामिल जिन सात लोगों को रिहा किया था, उनमें से संथन भी एक था।

राजीव गांधी अस्पताल के डीन हैं, ई थेरानिराजन। ई थेरानिराजन ही ने आज सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर संथन के निधन की जानकारी दी है। राजीव गांधी अस्पताल में संथन के लिवर फेल हो जाने का इलाज चल रहा था। ई थेरानिराजन की मानें तो संथन को आज सुबह करीब 4 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उसके बाद संथन को सीपीआर दी गई। इसके बाद संथन को ऑक्सीजन दी गई। संथन उसके बाद करीब चार घंटे तक वेंटिलेटर पर रहा। संथन पर इलाज का कुछ खास असर नहीं हुआ और आखिरकार 7 बजकर 50 मिनट पर उसी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक संथन का पो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और संतन के पार्थिव शरीर को श्रीलंका भेजा जाएगा। कहा जा रहा है कि इसके लिए जरूरी कानूनी व्यवस्थाएं चल रही हैं। जहां तक संथन के इलाज का सवाल है, संथन का लिवर फेल होने के कारण 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पहले तिरुचिरापल्ली के एक शिविर में वह रिहाई के बाद रह रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »