27 Jul 2024, 11:12:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA, ईटी नाउ ग्लोबल समिट में अमित शाह का बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2024 12:31PM | Updated Date: Feb 10 2024 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा।दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।"

अमित शाह ने कहा कि यह भी कांग्रेस का वादा है। उन्होंने कहा, "जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था। उस दौरान वह सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »