27 Jul 2024, 10:42:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच 7वें दिन भी मुठभेड़ जारी, एक शहीद जवान का शव मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2023 1:07PM | Updated Date: Sep 19 2023 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है। आज अनंतनाग में जारी मुठभेड़ का सांतवा दिन है। इस बीच, भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार से लापता एक सैनिक शहीद हो गया है। उसकी पहचान सिपाही प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जवान 13 सितंबर से लापता था।

अधिकारियों ने बताया कि शहीद प्रदीप सिंह कोकेरनाग ऑपरेशन का हिस्सा थे, उनको सोमवार शाम करीब पांच बजे मृत पाया गया। भारतीय सेना के जवान प्रदीप सिंह पटियाला के रहने वाले थे। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस इलाके के घने जंगलों में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है इस ऑपरेशन के दौरान ही वह गायब हो गए थे।

गडोल कोकरनाग मुठभेड़ में बलिदानी सैनिक प्रदीप सिंह को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चिनार कोर मुख्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजली समारोह में बलिदानी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भेंट किए। वहीं, 13 सितंबर को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, दो आतंकियों के शव भी सेना को बरामद हुए है और सेना ने घने जंगल में आतंकियों को घेर लिया है।

इससे पहले, अनंतनाग ऑपरेशन में तलाशी अभियान के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) की कमान संभालने वाले सेना के एक कर्नल, सेना के एक मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक ने अपनी जान गंवा दी थी। बलिदान हुए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और डीएसपी की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और हुमायूं भट के रूप में की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »