27 Jul 2024, 11:00:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुराग ठाकुर: आतंक पर लगाम नहीं, तब तक पाकिस्तान के साथ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2023 7:47PM | Updated Date: Sep 15 2023 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ कर दिया कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता है। तब तक भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। इसके अलावा उन्होंने ने अनंतनाग हमले की कड़ी निंदा की। दरअसल, अनंतनाग एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हो गए। ये हमला आंतकी संगठन लश्कर के द रेजिस्टेंस फ्रंट ने किया है। इस बीच मांग उठ रही है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। इस मांग के बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है।
 
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने बहुत पहले ही फैसला कर लिया था। हम पाकिस्तान के साथ तब तक द्विपक्षीय मैच नहीं खेलेंगे जब तक वे आतंकवाद को खत्म नहीं कर देते। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि देश और जनता की भावनाएं समान हैं।' BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अनंतनाग एनकाउंटर में जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेल रहे हैं। ये फैसला आगे भी जारी रहेगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »