27 Jul 2024, 10:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, व्‍यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर फोकस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2023 12:25PM | Updated Date: Sep 11 2023 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने आज राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात की। इससे पहले दिल्ली में भारत और सऊदी अरब के बीच भारत-सऊदी निवेश समझौते के तहत कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। 9 और 10 सितंबर को उन्‍होंने भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्‍मेलन में शिरकत की। आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की यात्रा का तीसरा दिन है।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने इस अवसर पर कहा, "मैं भारत की यात्रा पर आकर बेहद खुश हूं। जी20 शिखर सम्‍मेलन के सफल आयोजन के लिए मैं भारत को बधाई देता हूं। जी20 समिट के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसका फायदा इस समूह के देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया को होगा। हम साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे दोनों देशों का भविष्‍य बेहतर होगा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्‍ली में 9 और 10 सिंतबर को हुए जी20 शिखर सम्‍मेलन से इतर कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस दौरान अमेरिका के साथ हुए द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI)समेत कई क्षेत्रों में समझौतों पर सहमति बनी। आज भारत और सऊदी अरब के बीच भी द्विपक्षीय वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर 2023 तक राजकीय यात्रा के लिए भारत में रहेंगे। पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के बीच द्विपक्षीय वार्ता का फोकस व्‍यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर होगा। 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस आज सबसे पहले राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक राजकीय स्‍वागत किया गया। इसके बाद वह हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात होगी। इस मुलाकात के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस दोपहर 12 बजे के आसपास वहीं भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के मिनट्स पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। सऊदी अरब के प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर फिर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली से रवाना होंगे।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की भारत की यह दूसरी राजकीय यात्रा है। इससे पहले वह फरवरी 2019 में भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए थे। भारत और सऊदी अरब के रिश्‍ते अब और घनिष्‍ठ होने जा रहे हैं। जी20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान सऊदी अरब ने भारत, अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक मेगा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप शिपिंग और रेलवे कनेक्टिविटी कॉरिडोर शुरू करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की है। ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली पहल है। इस प्रोजेक्‍ट की लागत सभी देश मिलकर वहन करेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »