27 Jul 2024, 10:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

त्रिपुरा के दोनों विधानसभा सीट पर बीजेपी ने हासिल की जीत, घोसी में सपा को बड़ी बढ़त, केरल में कांग्रेस आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2023 12:48PM | Updated Date: Sep 8 2023 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 6 राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। इसी कड़ी में त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें बीजेपी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। हीं अभी तक उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव की 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं। जबकि सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओम्मन केरल के पुथुपल्ली से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर पर एनडीए उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

बता दें कि बीते 5 सितंबर कोपश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इन उपचुनावों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की पहली चुनावी परीक्षा कहा जा रहा है। त्रिपुरा की दो सीटों बॉक्सानगर और धनपुर, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, झारखंड की डुमरी सीट, उत्तराखंड के बागेश्वर और उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

झारखंड में, एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के पचंभा में स्थित कृषि बाजार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त व सह-निर्वाचन अधिकारी नमन प्रियेश लाकड़ा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''कुल 24 चरणों में मतगणना होगी और मतगणना के लिए 70 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है।'' पांच सितंबर को हुए मतदान में 2।98 लाख मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

त्रिपुरा में एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। दोनों सीटों – बॉक्सानगर और धनपुर – की वोटों की गिनती सोनामुरा गर्ल्स एचएस स्कूल में होगी। पश्चिम बंगाल में एक अधिकारी ने कहा कि धुपगुड़ी में, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस के जवान 'स्ट्रॉन्ग रूम' की सुरक्षा कर रहे हैं। पांच सितंबर को हुए उपचुनाव में कुल 2।6 पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 76 प्रतिशत ने मतदान किया था। उप-चुनाव में भारतीय गठबंधन ने उत्तर प्रदेश के घोसी निर्वाचन क्षेत्र में एकजुट मोर्चा देखा, जहां लगभग 50।77 प्रतिशत के साथ मध्यम मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश में घोसी सीट समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हो गई, जो भाजपा में फिर से शामिल हो गए। पुथुपल्ली में बूथों की कुल संख्या 182 थी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में वोटों की गिनती 13 राउंड में की जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना 130 मतदान कर्मियों के साथ 14 टेबलों पर की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »