22 Oct 2024, 23:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने POCSO मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2024 5:42PM | Updated Date: Jun 14 2024 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोक्सो एक्ट के तहत आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु की एक कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि, अब हाई कोर्ट ने येदियुरप्पा को राहत देते हुए इस वारंट पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि येदियुरप्पा अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था और अग्रिम जमानत के लिए विशेष अदालत में आवेदन किया था। 

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा कोर्ट को दिए गए आश्वसन के मुताबिक 17 जून को येदियुरप्पा को CID के सामने जांच के लिये उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि इस मामले में हाई कोर्ट ने येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।

शिमोगा से नवनिर्वाचित सांसद और बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र ने इस मामले में अपने पिता का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह करीब ढाई महीने पहले दर्ज की गई शिकायत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। राघवेंद्र ने दावा किया कि शिकायत करने वाली लड़की ने 50 अधिकारियों के खिलाफ ऐसी ही शिकायतें की थीं। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा था कि आरोप लगाने वाली लड़की मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »