27 Jul 2024, 15:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2024 8:23PM | Updated Date: May 19 2024 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई बढ़ोतरी की बदौलत 10 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 641.6 अरब डॉलर पर रहा था।
 
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 565.65 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर बढ़कर 55.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 50 लाख डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.5 अरब डॉलर पर आ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »