27 Jul 2024, 10:41:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

PoK को भारत का हिस्सा बनाने के लिए चाहिए 400 पार: CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2024 7:54PM | Updated Date: May 19 2024 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भीषण गर्मी और लू के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 400 सीटों के पार पहुंचाने के संकल्प के साथ धुआंधार चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। रविवार को एक के बाद एक उन्होने छह लोकसभा क्षेत्रों में जाकर जनसभाओं को संबोधित किया। प्रतापगढ़ में उन्होने उपस्थिति जनसमुदाय से कहा कि अगर भाजपा 400 सीटों के आंकड़े को पार करती है तो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लाया जायेगा।

 
आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर और इलाहाबाद में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होने सपा-कांग्रेस को कहा कि कांग्रेस व सपा हिंदुओं को तबाह करना चाहती है। सीएम ने सपा पर तंज कसा कि सरकार बनाने के लिए चाहिए 273 सीट और सपा लड़ रही है 62-63 सीट पर। यह सरकार तो बना नहीं पाएंगे, बल्कि सिर्फ पीछे ढोल बजाते रहेंगे। अब आजमगढ़ को नहीं, सपा के नेता को हर व्यक्ति शक की निगाह से देखता है
 
सीएम योगी ने आजमगढ़ में सांसद व भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के पक्ष में कहा कि आजमगढ़ की पहचान आतंक के गढ़ के रूप में बना दी गई थी। देश में कहीं भी आतंकी धमाके होते थे तो आजमगढ़ का नाम आता था, मगर बीते 10 साल में कहीं आतंकी घटना नहीं हुई।
 
उन्होने कहा कि आजमगढ़ को अभी बहुत कुछ देना है, इसे औद्योगिक सिटी बनाना है। यह फिल्म सिटी का केंद्र बनेगा, जहां से ढेर सारे निरहुआ और आम्रपाली दुबे निकलेंगे। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग यहां पिकनिक मनाने आ रहे हैं और चुनाव बाद इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे। सीएम ने तंज कसा कि अब आजमगढ़ को नहीं, बल्कि सपा के लोगों को शक की निगाह से देखा जाता है। लोग मानते हैं कि ये शरीफ तो नहीं होगा, जरूर कोई गुंडा बदमाश होगा। सपा के समर्थक की तलाशी शुरू हो जाती है, लोग समझते हैं कि ये कुछ गड़बड़ करने आया होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »