27 Jul 2024, 11:30:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सूत्र- सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार, UP से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2024 8:55PM | Updated Date: Feb 12 2024 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में 2024 होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर पक्ष और सभी विपक्षी दलों की तरफ से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। अभी फिलहाल सोनिया UP रायबरेली से सांसद हैं। कयास लगाये जा रहे है कि अब सोनिया की सीट से लोकसभा चुनाव में  प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में 3 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं. BJPखाते में 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट के जाने की संभावना है।
 
देश में 2024केराज्यसभा के लिए अलग-अलग राज्यों में होने वाले इस चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटों पर जीत मिलने की उम्‍मीद जताई जा सकती है। कांग्रेस को तेलंगाना से 2, कर्नाटक से 3, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल, झारखंड और बिहार से भी एक सीट मिलने की उम्मीद है. राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 15 फरवरी तक नामांकन होने हैं और अगर जरूरत हुई तो 27 फरवरी को चुनाव होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »